कटनी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: कानों में हेडफोन लगे मिले; आवाज नहीं आने से ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर बरही थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौहा के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक के कानों में हेडफोन लगे मिले, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

एक दिन पहले ही गांव लौटा था

मृतक की पहचान अंकित विश्वकर्मा (20), निवासी ग्राम गढ़ौहा, के रूप में हुई है। वह कटनी में काम करता था और एक दिन पहले ही अपने गांव लौटा था, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। सुबह ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां परिवार में शोक की लहर फैल गई।

कानों में लगे थे हेडफोन

घटना की सूचना पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई है और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार युवक के कानों में हेडफोन लगे थे। आशंका है कि संगीत सुनने या फोन पर बात करने के दौरान युवक को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और वह हादसे का शिकार हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया-

कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से टकराने का लग रहा है, हालांकि आत्महत्या के पहलू से भी जांच की जा रही है।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ