कटनी में मालवाहक की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत: तीन लोग घायल, बड़वारा से जिला अस्पताल लाया गया

कटनी में बड़वारा इलाके में शुक्रवार को विलायत कला से स्लीमनाबाद जाने वाली सड़क पर झरेला मोड़ के पास एक ऑटो और लोडर गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

लोगों का कहना है कि दोनों ही गाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा थी। जैसे ही वे झरेला मोड़ के पास पहुंचे, तीखा मोड़ होने की वजह से दोनों गाड़ियों के ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठे और सीधे एक-दूसरे से जा टकराए। एक्सीडेंट होते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए बड़वारा पुलिस और एम्बुलेंस को इस घटना की जानकारी दी।

मृतक मंगल नगर का रहने वाला

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अभिषेक कटनी के मंगल नगर का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

तीन घायल जिला अस्पताल रेफर

इस हादसे में पप्पू कुशवाहा, छोटू कोल और रजनीश तिवारी नाम के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज तो दिया, लेकिन उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों में से दो लोग बड़वारा के ग्राम भुड़सा के रहने वाले हैं, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और लोडर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ