सिहुंडी के हाट-बाजार में सरेआम बिक रही अवैध शराब: कटनी में सामने आया वीडियो, एसपी बोले-कार्रवाई के लिए टीम मौके पर रवाना

कटनी के बहोरीबंद तहसील अंतर्गत बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम सिहुंडी में अवैध शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। यहां के स्थानीय हाट-बाजार में एक महिला खुलेआम थैले में भरकर शराब बेचती हुई दिखाई दी, जिसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

थैले में भरकर खुलेआम शराब बेच रही है महिला

वायरल वीडियो में दिख रही महिला की पहचान गीता रैदास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गीता लंबे समय से अवैध शराब बेचने का धंधा कर रही थी। वह पहले सब्जी के ठेले या अंडे की दुकान की आड़ में शराब बेचती थी।

हालांकि, इस बार उसने सिहुंडी के सार्वजनिक हाट-बाजार में, जहां ग्रामीणों और महिलाओं की भारी भीड़ रहती है, खुलेआम शराब बेचना शुरू कर दिया। थैले में भरकर शराब बेचने का यह तरीका बाजार में मौजूद लोगों के लिए भी चौंकाने वाला था।

ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप

हाट-बाजार जैसे सार्वजनिक स्थान पर अवैध शराब की खुलेआम बिक्री से बाकल पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की गतिविधि बिना किसी स्थानीय संरक्षण या पुलिस की अनदेखी के संभव नहीं है।

एसपी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

वीडियो वायरल होने के बाद कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने मामले का संज्ञान लिया है। एसपी विश्वकर्मा ने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला गीता रैदास की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एक टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ