कटनी नेशनल हाईवे निर्माण में मजदूरों का भुगतान अटका: ठेकेदार और मजदूर पहुंचे कलेक्ट्रेट; कंपनी पर 36 लाख बकाया का आरोप

कटनी जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 के निर्माण कार्य में लगे स्थानीय मजदूरों और छोटे ठेकेदारों को भुगतान न मिलने का मामला सामने आया है। मंगलवार को उन्होंने अपनी बकाया राशि के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ‘श्री जी इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत श्री जी कंपनी ने जिले के कई मजदूरों और छोटे ठेकेदारों को डेंटिंग-पेंटिंग सहित अन्य कार्यों के लिए नियुक्त किया था। आरोप है कि कार्य पूरा होने के महीनों बाद भी कंपनी ने उनका पूरा भुगतान नहीं किया है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ठेकेदार रमेश पटेल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म को कंपनी से 1 जनवरी 2024 को वर्क ऑर्डर मिला था। उन्होंने अप्रैल महीने में यह कार्य पूरा कर दिया था। कार्य पूर्ण होने के बाद उनकी फर्म ने कंपनी को कुल 45 लाख 90 हजार 304 रुपए का बिल जारी किया था।

बकाया 36 लाख की जगह 16 लाख देने का आरोप

ठेकेदार के अनुसार, उनकी फर्म को शुरुआत में कंपनी की ओर से केवल 9 लाख 11 हजार रुपए का आंशिक भुगतान किया गया। शेष राशि के लिए बार-बार अनुरोध करने पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने टालमटोल किया। पटेल ने आरोप लगाया कि जब वे बकाया 36 लाख 79 हजार 304 रुपए के भुगतान के लिए कंपनी कार्यालय गए, तो वहां के मैनेजर नारायण दास और हिमांशु कलारिया ने कथित तौर पर उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अब उन्हें केवल 16 लाख रुपए का ही भुगतान किया जाएगा।

ठेकेदार ने यह भी बताया कि उनकी राशि फंस जाने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों मजदूरों का भुगतान भी रुका हुआ है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत सौंपने के बाद, पीड़ित मजदूरों और ठेकेदारों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया राशि दिलवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ