कावस जी वार्ड में लगभग 40 लाख से होंगे विकास कार्य, महापौर ने स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों की मौजूदगी में रखी विकास कार्य की आधारशिला

कावस जी वार्ड में लगभग 40 लाख से होंगे विकास कार्य, महापौर ने स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों की मौजूदगी में रखी विकास कार्य की आधारशिलाकटनी। कावस जी वार्ड और वंश्वरूप वार्ड के नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं स्थानीय पार्षद संजू जीवन चौधरी, सुमित्रा रावत एवं वार्ड वासियों की मौजूदगी मे 40 लाख रुपये की लागत से वार्ड के दो स्कूलों मे होने वाले सी.सी. रोड की आधारशिला विधिवत पूजन अर्चना उपरांत रखी गई। सुगम आवागमन की सौगात प्रदान करने पहुंची महापौर एवं उपस्थित अतिथियों का वार्डवासी द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता सहित पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद जीवन चौधरी, अरुण गुप्ता, मुरारी कुरील, मण्डल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, क्षेत्रीय उपयंत्री संजय मिश्रा, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक जन मौजूद रहे।महापौर ने भूमिपूजन के पूर्व स्थानीय नागरिकों के साथ सी.सी. रोड निर्माण कार्य के निर्माणाधीन दौनों स्थलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से न केवल आवागमन सुचारू होगा बल्कि क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को भी प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाएं, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान महापौर ने वार्डवासियों से सड़क पूर्ण रूप से पकने के पश्चात ही आवागमन प्रारंभ कर विकास कार्यों में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करनें का आग्रह किया।।लगभग 40 लाख की लागत से कराये जाने वाले विकास कार्यों मे कावस जी वार्ड मे नैनसी स्कूल से टोनी बाबा तक 27 लाख रुपये तथा मुक्तिधाम से सुरेश वेबकास्ट तक 18 लाख रुपये से सी.सी रोड निर्माण का कार्य शामिल है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड के नागरिक पूनम पटेल, पूजा साहू, रजनी साहू, उमा गुप्ता, ममता सेजवाल, मीना सेजवाल सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ