इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदा आठवीं का छात्र: रतलाम में मोबाइल लेकर स्कूल पहुंचा; मैनेजमेंट ने समझाइश दी, पेरेंट्स को बुलाया था

रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से आठवीं का एक छात्र कूद गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। आसाराम बापू नगर में रहने वाले इस छात्र को स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने के कारण स्टाफ ने देख लिया था। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने छात्र के पेरेंट्स को बुलाया था। बच्चे की मां पटवारी और पिता डॉक्टर हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल के कमरे में जब छात्र को इस बात पर समझाया जा रहा था, तभी वह भागकर तीसरी मंजिल पर चला गया और वहां से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। स्कूल और पुलिस प्रशासन इस मामले की आगे जांच कर रहा है।

दोनों पैर में फ्रैक्चर, सिर और चेहरे पर चोट
छात्र के मामा ने बताया कि हादसे में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आए हैं। सिर और चेहरे पर भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद छात्र को पहले पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे 80 फीट रोड स्थित दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां उसकी एमआरआई सहित अन्य मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस और छात्र के पिता के परिचित डॉक्टर अस्पताल पहुंचे।

मां बोलीं- स्केटिंग का खिलाड़ी है बेटा
छात्र की मां ने बताया कि वो स्केटिंग का खिलाड़ी है। सुबह उसके स्कूल से फोन आया था। इसके बाद उनके पति स्कूल गए। वह खुद ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी पति का फोन आया कि तुरंत अस्पताल आ जाओ। उन्होंने बताया कि स्कूल से पहली बार फोन आया था और उन्हें यह जानकारी नहीं मिली कि घटना कैसे हुई। घटना के समय उनके पति स्कूल में ही मौजूद थे।

छात्र के पिता ने बताया कि बेटा लगातार स्कूल जा रहा था। जब वे स्कूल पहुंचे, तभी पता चला कि बच्चा बिल्डिंग से कूद गया है। इसके बाद स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और उनकी ही कार से छात्र को अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, पिता अभी साफ नहीं बता पाए कि उन्हें किस कारण स्कूल बुलाया गया था। उनका कहना है कि अब वह स्कूल प्रबंधन से विस्तार से बात करेंगे।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ