कटनी में 8 फीट का अजगर! पूरे इलाके में हड़कंप — दीपक बर्मन ने चलाया दिल दहला देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

कटनी।बरही नगर में उस वक़्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के पास 8 फीट लंबा भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया। सुबह-सुबह लोगों ने जब इसकी झलक देखी तो चीख-पुकार मच गई, पूरा इलाका दहशत में आ गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत वन्यजीव प्रेमी और सर्प मित्र दीपक बर्मन को सूचना दी। दीपक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और करीब आधे घंटे चले खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को काबू में किया। इतना बड़ा अजगर पकड़ते समय कई बार हालात बिगड़ने की नौबत आई, लेकिन टीम ने अद्भुत साहस दिखाया।रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित वाहन में रखकर आबादी से दूर बांधवगढ़ नेशनल पार्क ले जाया गया, जहाँ उसे जंगल में छोड़ दिया गया। यह वही क्षेत्र है जो बाघों और वन्यजीवों के लिए विश्व-प्रसिद्ध माना जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में लगातार अजगर दिखने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक और अजगर रेस्क्यू किया गया था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है।दीपक बर्मन और उनकी टीम के इस साहसिक रेस्क्यू की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है—क्योंकि इतनी विशालकाय प्रजाति को बिना किसी घायल के पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं था।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ