“कटनी में ऑटो चालक ने दिखाई ईमानदारी—लाखों के सामान से भरा बैग थाने पहुंचाकर बना मिसाल”

कटनी। आज के समय में जहां ईमानदारी ढूंढने पर भी कम ही देखने को मिलती है, वहीं कटनी में एक ऑटो चालक ने ऐसा काम किया कि पूरे शहर का दिल जीत लिया। मंगलवार देर रात रंगनाथ नगर थाने में इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला वाकया सामने आया जिसने साबित कर दिया कि नेक दिल लोग आज भी समाज का असली आधार हैं।रीठी से सवारी छोड़कर लौट रहे भट्टा मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय ऑटो चालक अंकित वासनिक जैसे ही अपने घर पहुंचा, उसे ऑटो की पिछली सीट पर एक काले रंग का बैग दिखाई दिया। बैग देखते ही वह समझ गया कि यह उसी युवक का है जिसे वह अभी-अभी रीठी छोड़कर आया था। बिना एक सेकंड की देरी किए अंकित सीधे बैग लेकर रंगनाथ नगर थाने पहुंच गया। वहां उसने पूरी घटना बताते हुए बैग थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह को सौंप दिया।थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने तुरंत बैग मालिक से संपर्क साधा, जो उस समय तक रीठी पहुंच चुका था। रात के 11 बजे जब 26 वर्षीय आकाश निगम थाने पहुंचा और उसने अपना बैग सुरक्षित देखा, तो उसकी आंखों में खुशी और राहत साफ झलक रही थी। आकाश ने बताया कि वह साउथ रेलवे स्टेशन पर उतरा था और रीठी जाने के लिए उसने वहीं से ऑटो बुक किया था। बैग में उसका लैपटॉप, मोबाइल, पर्स, नगद रुपए और कई जरूरी दस्तावेज थे—सब कुछ जैसे का तैसा सुरक्षित मिला।थाने में सबके सामने जब आकाश ने बैग खोलकर चेक किया और एक भी सामान कम नहीं मिला, तो सभी ने ऑटो चालक अंकित की ईमानदारी की सराहना की। आकाश निगम ने सार्वजनिक तौर पर पुलिस और ऑटो चालक दोनों का आभार व्यक्त किया। रंगनाथ नगर पुलिस ने भी अंकित की इस ईमानदार पहल को जमकर सराहा और कहा कि ऐसे लोग समाज की रीढ़ होते हैं, जिन पर भरोसा कायम रहता है।कटनी शहर में यह घटना आज चर्चा का विषय बनी हुई है – लोग कह रहे हैं कि अगर हर व्यक्ति अंकित जैसा हो जाए तो दुनिया वाकई बदल सकती है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई सूची में…

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ