कटनी में गुटखा व्यापारियों पर CGST का ताबड़तोड़ छापा — शहर में मचा हड़कंप, दो बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर चली जांच की गाज

कटनी। शुक्रवार सुबह से ही मध्य प्रदेश के कटनी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब केंद्रीय जीएसटी (CGST) की टीम ने अचानक गुटखा व्यापार से जुड़े दो बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। विश्वकर्मा पार्क इलाके में हुई इस कार्रवाई से न केवल कारोबारी जगत में सनसनी फैल गई, बल्कि आम लोगों में भी दिनभर चर्चाओं का दौर जारी रहा।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छापे की जद में आए व्यापारियों में विमल गुटखा के व्यापारी हरीश और हरिओम ट्रेडर्स के संचालक सुरेश आहूजा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों व्यापारी रजनीगंधा, तानसेन और अन्य नामी ब्रांड्स के थोक वितरक हैं।करीब 10 से 12 अधिकारियों की CGST टीम ने सुबह-सुबह विश्वकर्मा पार्क स्थित इन प्रतिष्ठानों पर दस्तक दी और तुरंत दोनों दुकानों के शटर बंद कर जांच शुरू कर दी। टीम ने अंदर मौजूद दस्तावेज़, बिक्री रजिस्टर और लेन-देन से जुड़े कागजातों की बारीकी से छानबीन की। वहीं मौके पर किसी भी तरह की अफरातफरी न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया।छापेमारी को लेकर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई टैक्स चोरी और बिना बिल के लेन-देन से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है। जांच जारी है और आने वाले घंटों में कई और खुलासे होने की उम्मीद है।कटनी में लंबे अंतराल के बाद CGST की इस बड़ी कार्रवाई ने शहर के अन्य कारोबारियों को भी सतर्क कर दिया है। व्यापारिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि आने वाले दिनों में अन्य प्रतिष्ठानों पर भी इसी तरह की जांच की जा सकती है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ