तिल्दा नेवरा: सिंधी समाज ने अमित बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाने में सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

तिल्दा नेवरा: सिंधी समाज ने अमित बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाने में सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांगतिल्दा नेवरा। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव, वरुण देव साईं झूलेलाल, के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज तिल्दा नेवरा ने गुरुवार दोपहर थाना तिल्दा पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और ज्ञापन सौंपा। समाज ने इसे धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात बताते हुए तत्काल प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर अमित बघेल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।दोपहर करीब 2:00 बजे सिंधी समाज तिल्दा के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन थाने पहुंचे। समाज ने एक स्वर में कहा कि इस तरह की अपमानजनक भाषा और टिप्पणियाँ न केवल सिंधी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी क्षति पहुंचाती हैं।इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से किशोर सेतपाल, राम पंजवानी, मोतीराम ज्ञानचंदानी, श्याम वाधवा, विकास सुखवानी, विकास कोटवानी, राजेश जेठवानी, राहुल तेजवानी, निखिल पोट्टानी, रवि निहिचालानी, दिनेश पंजवानी, विजु रूपरेला सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने इस मौके पर बयान देते हुए कहा कि अमित बघेल जानबूझकर हिंदू समाज में फूट डालने और विवाद पैदा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बघेल की तुलना महाभारत के ‘शकुनि’ से करते हुए कहा कि वह हिंदुओं को आपस में लड़ाने की प्रवृत्ति दिखा रहे हैं। सुखवानी ने स्पष्ट किया कि सिंधी समाज धर्म और समाज के सम्मान पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।थाना प्रभारी ने सिंधी समाज से ज्ञापन प्राप्त किया और उन्हें आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, साथ ही क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। सिंधी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने आंदोलन को और भी तेज करेंगे।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान