हजारों ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ, स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकता

हजारों ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ, स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकतातिल्दा नेवरा। ग्राम पंचायत कुथरैल एवं रैता में बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 को संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में समता फाउंडेशन (एम.जी.एम. इंस्टीट्यूट) रायपुर और मोर हॉस्पिटल रायपुर के अनुभवी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया।सुबह से देर शाम तक चले इस शिविर में हजारों ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर में नेत्र जाँच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, खून की जाँच, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, दवाइयों का वितरण और गंभीर रोगों से संबंधित परामर्श जैसी सेवाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

मोतियाबिंद के मरीजों को बड़ी राहतनेत्र विभाग की जाँच में जिन ग्रामीणों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उनके लिए निःशुल्क ऑपरेशन कराने की घोषणा की गई। इस घोषणा से आर्थिक रूप से कमजोर कई बुजुर्गों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली, जो पैसे की कमी के कारण ऑपरेशन नहीं करा पाते थे। ग्रामीणों ने इस पहल को आशा की नई किरण बताया।स्वास्थ्य जागरूकता पर जोरसंभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की सी.एस.आर. हेड श्रीमती शीतल गोयल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है।”

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर बीमारी को न पहचान पाने की समस्या पर चिंता व्यक्त की और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने तथा समय–समय पर जांच अवश्य कराने की सलाह दी। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली की आवश्यकता पर बल दिया।उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रियासंभव स्टील ट्यूब्स ट्यूब्स लिमिटेड की टीम ने घर-घर जाकर और स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से शिविर की सूचना पहुंचाई, जिसके परिणामस्वरूप भारी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य जाँच का लाभ उठाया।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें शहर में जाकर अनावश्यक खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और सही समय पर बीमारी का पता चल जाता है। कई ग्रामीणों ने नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की माँग की।शिविर को सफल बनाने में श्री एम.जी. के. मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी देवांगन, सागर चेलक, राकेश कुमार और जितेन्द्र वर्मा सहित टीम के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी शिविर आयोजित करने की संभावना व्यक्त की है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ