कटनी में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैमोर में तनाव का माहौल

कटनी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जिले के कैमोर नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव है और लोग सड़कों पर उतर आए हैं।जानकारी के अनुसार नीलेश रजक अपनी बाइक से बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बाजार जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और सीने में गोली मार दी। गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इस मामले में प्रिंस पिता नेल्सन जोसेफ (30 वर्ष) और अकरम खान (33 वर्ष) के नाम सामने आए हैं। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। वहीं घटना के बाद प्रिंस के पिता नेल्सन जोसेफ ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दोनों की तलाश में कई टीमें गठित कर दी हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।हत्या की खबर फैलते ही कैमोर और विजयराघवगढ़ में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बड़ी संख्या में लोग विजयराघवगढ़ शासकीय अस्पताल के सामने एकत्र होकर चक्काजाम करने लगे। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जबलपुर डीआईजी अतुल सिंह के नेतृत्व में कैमोर में फ्लैग मार्च निकाला गया। विजयराघवगढ़ अस्पताल और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विजयराघवगढ़ में बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजय पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी भी मौके पर पहुंचे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस घटना पर चर्चा की है।कैमोर में हुई भाजपा नेता नीलेश रजक की हत्या ने पूरे कटनी जिले को हिला दिया है। घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ