कटनी में तबाही! एनकेजे पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से लदा ट्रक, 1100 पेटियां जब्त – अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

कटनी। एनकेजे थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 1100 से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 1142 छिंदवाड़ा से शहडोल की ओर जा रहा था, तभी जुहला बायपास पर वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोका गया।जांच करने पर ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अवैध शराब परिवहन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।सूत्रों के अनुसार, जिले में अवैध शराब की यह बरामदगी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किसकी थी, कहां भेजी जा रही थी, और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।एनकेजे थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ