
कटनी: नहाने के दौरान तालाब में डूबा 13 साल का लड़का, मौतकटनी। जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई। लड़का अपने दादा-दादी के घर घूमने आया था और नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया।मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ढीमरखेड़ा में हुआ। 13 वर्षीय किशोर अपने दादा-दादी के यहां आया हुआ था। नहाने के लिए वह तालाब गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








