कटनी जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, मच्छरदानी के तार से रेता खुद का गला — समय पर देख लिया तो बची जान

कटनी, 27 अक्टूबर 2025। संवाददाता रिपोर्ट।कटनी जिला जेल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विचाराधीन कैदी ने बैरक के अंदर मच्छरदानी की तार से अपना गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जेलकर्मियों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। घटना के बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चार घंटे के इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई और बाद में उसे पुनः जेल वापस भेज दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाला कैदी दीपक अहिरवार, कटनी का निवासी है। उसे जीआरपी ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह जेल में हत्या के आरोप में बंद दीपक मोटवानी और पवन पटेल के साथ एक ही बैरक में रह रहा था।जेल सूत्रों के मुताबिक, दीपक अहिरवार और दीपक मोटवानी के बीच पुराना विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि दीपक अहिरवार ने जेल में प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थ का उपयोग करने वाले मोटवानी की शिकायत जेलकर्मियों से कर दी थी। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान दीपक मोटवानी ने अहिरवार की पिटाई कर दी।इसके बाद जेल प्रशासन ने दोनों को अलग-अलग बैरक में भेज दिया था। लेकिन कुछ देर बाद दीपक अहिरवार ने गुस्से और तनाव में आकर अपनी मच्छरदानी से पतली तार निकाल ली और उससे खुद का गला रेतने लगा।सौभाग्य से संतरी समय पर मौके पर पहुंच गए और तार छुड़ाते हुए अधिकारियों को सूचना दी। तुरंत कार्रवाई करते हुए कैदी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि गला हल्का कटा है, लेकिन जान को कोई खतरा नहीं है।घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।इस पूरे मामले की जांच अब जेल अधीक्षक द्वारा कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि जेल में कैदियों के बीच बढ़ते तनाव और प्रतिबंधित वस्तुओं की पहुंच को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।कटनी जिला जेल प्रशासन ने कहा कि कैदियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और घटना की पूरी जांच की जा रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ