कटनी का लाल दिल्ली में चमका — 19 वर्षीय वेनम बिश्पुरिया ने वैदान्ता हाफ मैराथन में जीता गोल्ड मेडल

कटनी शहर के 19 वर्षीय वेनम बिश्पुरिया ने दिल्ली में आयोजित वैदान्ता हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 21 किलोमीटर की रेस को महज 2 घंटे 20 मिनट में पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी की लहर है और लोगों में गर्व की भावना देखने को मिल रही है।दिल्ली में आयोजित वैदान्ता हाफ मैराथन में देशभर से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच कटनी के युवा वेनम बिश्पुरिया ने अपने जज्बे और मेहनत के दम पर सबको पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया। रेस खत्म होने के बाद जब नतीजे घोषित हुए तो उनके नाम के आगे “गोल्ड मेडल” सुनकर सभी गर्व से झूम उठे।जैसे ही यह खबर कटनी पहुंची, मीडिया और शहरवासी वेनम के घर जालपा मंदिर के पास पहुंचे। वहां का माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। मोहल्ले के लोग, परिवार और दोस्त सभी ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।वेनम बिश्पुरिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने यह सफलता अपने शहर और परिवार को समर्पित की है। मेरे कोच और साथियों ने मेरा पूरा सहयोग किया। यह जीत मेरे लिए नहीं, पूरे कटनी के लिए है।”वेनम की मेहनत और लगन की हर ओर चर्चा हो रही है। स्थानीय खेल संघ और जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। कटनी के युवाओं के लिए वेनम अब प्रेरणा बन चुके हैं, जिन्होंने दिखा दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो तो किसी भी मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है।कटनी के इस युवा धावक ने न केवल शहर का नाम रोशन किया है, बल्कि यह साबित किया है कि छोटे शहरों के सपने भी बड़े मंचों पर पूरी तरह साकार हो सकते हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ