भोपाल में कार्बाइड गन की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

भोपाल में कार्बाइड गन की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेशभोपाल। दिवाली के दौरान राजधानी भोपाल में कार्बाइड गन से हुई गंभीर दुर्घटनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को धारा-163 के तहत तत्काल प्रभाव से कार्बाइड गन की बिक्री, खरीद और भंडारण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।इस आदेश की निगरानी की जिम्मेदारी जिले के एसडीएम, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। आदेश में साफ निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी के पास भी इस गन का स्टॉक मिलता है, तो संबंधित थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी।यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि दिवाली के त्योहार पर बेची गई इस खतरनाक पटाखा गन के कारण पूरे प्रदेश में 200 से अधिक लोगों की आँखों को गंभीर चोटें आई हैं। अकेले भोपाल में ही 150 से अधिक लोग इस दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं।जांच के लिए टीमें मैदान मेंकलेक्टर के निर्देश के बाद गुरुवार को शहर के सभी एसडीएम – कोलार, बैरागढ़, हुजूर, टीटी नगर और एमपी नगर क्षेत्र में पटाखा बाजारों की जांच के लिए निकले। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान दुकानों में इस तरह की गन नहीं मिली।दिवाली से पहले 50 गन जब्तदिवाली से एक दिन पहले गोविंदपुरा और बैरसिया एसडीएम की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक कार्बाइड गन जब्त की थीं।दुर्घटना के बाद तीन विक्रेताओं पर कार्रवाईइस जुगाड़ू पटाखे से हुई दुर्घटनाओं की भयावहता सामने आने के बाद प्रशासन जागा। बुधवार को पुलिस ने गोविंदपुरा और एमपी नगर क्षेत्र में दो विक्रेताओं को पकड़ा था। वहीं, गुरुवार को भी गांधीनगर क्षेत्र में एक अन्य विक्रेता को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पाइप गन जब्त की गई।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ