मध्य प्रदेश के सभी 230 विधायक होंगे हाई-टेक, कार्यालयों में मिलेगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा

मध्य प्रदेश के सभी 230 विधायक होंगे हाई-टेक, कार्यालयों में मिलेगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा

मध्य प्रदेश के सभी 230 विधायक होंगे हाई-टेक, कार्यालयों में मिलेगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाभोपाल। मध्य प्रदेश सरकार राज्य के सभी 230 विधायकों को हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। विधानसभा सचिवालय की ‘ई-विधान परियोजना’ के तहत अब विधायकों के कार्यालयों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए बजट में साढ़े 11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।इस पहल के तहत, विधायकों के कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) की सुविधा दी जाएगी। इससे विधायक सीधे अधिकारियों के संपर्क में रह सकेंगे, जिससे विधायी कार्यों को करने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में इस प्रतिबद्धता को दोहराया था।मुख्यमंत्री ने कहा था कि विधायकों के कार्यालयों को हाई-टेक करने से वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न केवल योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि उनकी समीक्षा भी कर सकेंगे।ई-विधान परियोजना के अंतर्गत विधायकों को एक-एक लैपटॉप दिए जाने की निविदा भी जारी हो चुकी है। संभावना है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले ई-विधान व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी, जिससे प्रदेश के सभी विधायक आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकेंगे।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ