धर्मराज पुरी महाराज का अद्भुत संकल्प: हाथों के बल पूरी करेंगे 3500 KM की नर्मदा परिक्रमा, लगेंगे चार साल

धर्मराज पुरी महाराज का अद्भुत संकल्प: हाथों के बल पूरी करेंगे 3500 KM की नर्मदा परिक्रमा, लगेंगे चार सालडिंडौरी करंजिया। मां नर्मदा की भक्ति में लीन भक्तों के निराले रूप सामने आते रहे हैं, लेकिन डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड निवासी धर्मराज पुरी महाराज ने जो संकल्प लिया है, वह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। उन्होंने अमरकंटक से दशहरा पर्व के दिन से मां नर्मदा की 3500 किलोमीटर लंबी परिक्रमा हाथों के बल चलकर शुरू की है। यह असाधारण तपस्या लगभग चार वर्ष में पूरी होगी।जहां सामान्यतः भक्त पैदल या दंडवत होकर नर्मदा परिक्रमा करते हैं, वहीं धर्मपुरी महाराज का हाथों के सहारे परिक्रमा करना आस्था और समर्पण का एक दुर्लभ उदाहरण है। यह कठिन साधना चर्चा का विषय बनी हुई है, खासकर तब जब परिक्रमा मार्ग डिंडौरी से अमरकंटक मुख्य मार्ग पर टू-लेन सड़क कार्य के चलते ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है।महाराज श्री ने बताया कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि तपस्या के साथ समर्पण भी है। उनका उद्देश्य अपने शरीर की सीमाओं को पार कर अध्यात्म के शिखर पर पहुंचने का प्रयास करना है। उनकी इस अद्भुत परिक्रमा को देखकर स्थानीय लोग भी हैरत में हैं और इसे अपने जीवनकाल का पहला ऐसा दुर्लभ नजारा बता रहे हैं।महाराज जी अभी तक लगभग 30 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुके हैं और वे प्रतिदिन लगभग तीन किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे हैं। इस कठिन परिक्रमा में उनके शिष्य भी उनके साथ चल रहे हैं। धर्मपुरी महाराज का यह महान संकल्प आस्था के प्रति उनके गहरे समर्पण और अद्भुत शारीरिक व आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाता है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान