कटनी न्यूज़ – शासकीय महाविद्यालय बरही में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

कटनी, 02 अक्टूबर।शासकीय महाविद्यालय बरही में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रा.से.यो. स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी उद्यान, महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई से हुई। स्वयंसेवकों एवं स्टाफ ने सिंगल यूज पॉलिथीन का संग्रह कर उसका नियमानुसार निपटान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक शुद्धता भी शामिल है। उन्होंने सभी को कपड़े से बने थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने और पॉलिथीन से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया।डॉ. सिंह ने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित कक्षाएँ शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाती हैं और विद्यार्थियों के अध्ययन के प्रति लगाव को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे महाविद्यालय परिसर में रखे गए डस्टबिनों का उपयोग करें और अपशिष्ट पदार्थों का उचित निपटान करें।कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी उद्यान में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई और सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ