
02 अक्टूबर।जिले में इस वर्ष रविवार 1 जून से गुरुवार 2 अक्टूबर तक कुल 1144.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 6.7 प्रतिशत अधिक है। बीते वर्ष इसी अवधि में जिले में 1072.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी।अधीक्षक भू-अभिलेख अमृता गर्ग ने बताया कि जिले में सबसे अधिक वर्षा इस साल रीठी तहसील में दर्ज की गई है, जहां अब तक 1460.8 मिलीमीटर पानी बरसा है। कटनी तहसील में 1190.7 मिलीमीटर, बड़वारा में 1040 मिलीमीटर, बरही में 1030 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज की गई है।लगातार अच्छी बरसात से किसानों में उत्साह का माहौल है और खरीफ फसलों के उत्पादन पर सकारात्मक असर की उम्मीद जताई जा रही है।






