प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबीं तीन बच्चियां: मुलताई में 2 को सुरक्षित बचाया, एक लापता; SDRF टीम रेस्क्यू में जुटी

बैतूल के मुलताई में प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन बच्चियां तालाब में डूब गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दो बच्चियों को बचा लिया। एक लापता है।

हादसा सोनौली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। ग्रामीण देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तालाब पर पहुंचे थे। इसी दौरान लक्ष्मी (12), मुस्कान (18) और मोनिका मराठी (11) तालाब में नहाने उतर गईं। बच्चियां गहराई में चली गईं और डूबने लगीं।

चीखने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग तुरंत पानी में कूदे। मुस्कान और मोनिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन लक्ष्मी गहराई में समा गई।

तालाब पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं
हादसे की सूचना मिलने पर तहसीलदार संजय बारिया और थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को बुलाया।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब काफी गहरा है और इसके किनारों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

10वीं क्लास में पढ़ती है
लक्ष्मी 10वीं क्लास में पढ़ती है। पिता राजेंद्र उमरता मुलताई के होटल में काम करते हैं। उन्होंने कहा- बेटी सहेलियों के साथ विसर्जन के लिए गई थी। मैं उस वक्त घर पर था। मुझे बताया गया कि वह तालाब में नहाने उतरी थी। उसके साथ दो और लड़कियां भी तालाब में गई थीं। उन्हें बचा लिया गया, लक्ष्मी बेटी लापता है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ