कटनी में 100% सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग: निजी कॉलेज और पीपीपी मॉडल का विरोध; हस्ताक्षर अभियान शुरू

कटनी में स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा की सुलभता को लेकर जोरदार आंदोलन शुरू हो गया है। स्थानीय नागरिक, छात्र-युवा और सामाजिक संगठन निजी मेडिकल कॉलेज और पीपीपी मॉडल के खिलाफ मुखर होकर 100% सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे हैं। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।

सरकार की ओर से जिले में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर निजी मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा के बाद स्थानीय लोग, सामाजिक संगठन और छात्र-युवा समूह इसका विरोध कर रहे हैं। वे पूरी तरह से सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग कर रहे हैं।

कटनी एक बड़ा व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र है। यहां के निवासियों का तर्क है कि जिले को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की सख्त आवश्यकता है, जिसे केवल एक सरकारी मेडिकल कॉलेज ही पूरा कर सकता है। उनका मानना है कि सरकारी संस्थान में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को कम खर्च में उच्च गुणवत्ता का इलाज मिल सकेगा।

निजी मेडिकल कॉलेज का किया जा रहा विरोध

इसके अतिरिक्त, सरकारी कॉलेज स्थानीय युवाओं को सस्ती दरों पर चिकित्सा शिक्षा भी प्रदान करेगा। विरोध की मुख्य वजह निजी मेडिकल कॉलेज की संभावित ऊंची फीस है। लोगों का कहना है कि निजी हाथों में जाने पर फीस अत्यधिक ऊंची होगी, जिससे आम नागरिक और गरीब छात्र-छात्राएं इसके लाभ से वंचित रह जाएंगे।

उनका तर्क है कि एक निजी संस्थान का प्राथमिक उद्देश्य मुनाफा कमाना होता है, जबकि सरकारी संस्थान का लक्ष्य जनसेवा होता है। कटनी के लोग स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत अधिकारों को निजी पूंजी के हवाले करने के पक्ष में नहीं हैं।

जनता और छात्र-युवा सरकारी कॉलेज की मांग मे जुटे

इस मांग को मुखर करने के लिए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी पटेल के नेतृत्व में एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। कई सामाजिक संगठन और छात्र-युवा समूह इस अभियान में शामिल हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि कटनी की जनता पीपीपी मॉडल के बजाय 100% सरकारी मेडिकल कॉलेज चाहती है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ