एसबीआई बैंक एटीएम पाली में सुरक्षा व्यवस्था फेल,बढ़ रहा बड़ा हादसे का खतरा

*

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

Korba/पाली , नगर के सबसे व्यस्तम क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था की पोल पूरी तरह खुल चुकी है। सुरक्षा के मद्देनज़र दिन-रात दो सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति की गई है, लेकिन हकीकत यह है कि गार्ड अक्सर एटीएम से नदारद रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में एटीएम पूरी तरह भगवान भरोसे चल रहा है।हालात ऐसे हो गए हैं कि पैसा निकालने आने वाले लोग खुद की सुरक्षा के लिए सिर पर हेलमेट पहनकर और चेहरे को गमछे से ढंककर एटीएम में प्रवेश कर रहे हैं। यह दृश्य न केवल चिंता जनक है, बल्कि साफ तौर पर सुरक्षा में भारी चूक को उजागर करता है। हैरानी की बात यह है कि बैंक या एटीएम में प्रवेश से पहले पहचान सुनिश्चित करने के लिए हेलमेट व चेहरा ढंकने पर रोक होती है, लेकिन सुरक्षा गार्ड की गैरमौजूदगी में अब आमजन ही जोखिम उठाने को मजबूर हैं।जबकि हाल ही में जिले में एक नक्सली की गिरफ्तारी और देशभर में एटीएम व बैंक लूट की बढ़ती घटनाओं ने पहले ही प्रशासन की नींद उड़ा रखी है, ऐसे में पाली जैसे क्षेत्र में इस प्रकार की घोर लापरवाही एक बड़ी अनहोनी की आहट मानी जा रही है। जनता का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो एक दिन कोई बड़ा हादसा निश्चित है। इस पूरे मामले पर न तो बैंक प्रबंधन की प्रतिक्रिया सामने आई है, और न ही स्थानीय प्रशासन की कोई सक्रियता देखी जा रही है।प्रशासन एवं बैंक अधिकारियों से जनता की अपील है कि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, सुरक्षा गार्डों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो और लापरवाह कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाले दिनों में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई सूची में…

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ