पति पर शक करने से परेशान पत्नी ने जिंदा जलाया, डेढ़ महीने बाद हुई गिरफ़्तार

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने पति को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। पुलिस ने सोमवार को डेढ़ महीने बाद आरोपी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया है। पत्नी का कहना है कि पति उस पर शक करता था और इसी रोज़-रोज़ के विवाद से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।क्या है मामला:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि मृतक का नाम सुपारी लाल था, जो एसईसीएल (SECL) की कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करता था।

यह घटना 6 अगस्त की सुबह की है। सुपारी लाल रोज़ की तरह घर में खाना खाकर अपनी खाट पर सो रहा था। इसी दौरान, पत्नी ने कथित तौर पर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी:अचानक आग लगने से सुपारी लाल जलती खाट से निकलकर चीखता-चिल्लाता हुआ बाहर भागा। पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में ज़िला चिकित्सालय पहुँचाया। इस घटना में सुपारी लाल का शरीर 85 प्रतिशत तक जल चुका था। उसे पहले अम्बिकापुर और फिर रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

रोने का नाटक करती रही पत्नी:पति की मौत के बाद पत्नी ने रोने का नाटक किया ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की और डेढ़ महीने बाद सोमवार को आरोपी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया।

आरोपी पत्नी ने बताया कारण:गिरफ़्तारी के बाद आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति उस पर शक करता था और कहता था कि उसका किसी और से अफेयर है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। झगड़ों से परेशान होकर उसने पति को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ उचित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई सूची में…

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ