रायपुर में सनसनीखेज हत्या: 16 वर्षीय प्रेमिका ने प्रेमी का गला रेता, गर्भपात के दबाव पर विवाद

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवन लॉज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ बिलासपुर की एक 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका ने अपने प्रेमी मोहम्मद सद्दाम (मूलतः बिहार निवासी) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी और पुलिस की जाँच के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब नाबालिग के गर्भवती होने पर सद्दाम उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था और शादी से इनकार कर रहा था।

बीती शनिवार को लॉज के कमरे में दोनों के बीच इसी बात पर तीखी बहस हुई, जिसके बाद नाबालिग ने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद, आरोपी ने मृतक का मोबाइल लिया, कमरे की चाबी रेलवे ट्रैक पर फेंकी और अपने घर बिलासपुर लौट गई।

घर पहुँचकर, उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद दोनों ने बिलासपुर पुलिस को सूचित किया और नाबालिग ने सरेंडर कर दिया।

मौके पर पहुँची रायपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और मृतक के परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ