कटनी में ‘चाबी लगी’ गाड़ियां चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, उमरिया और कटनी से चोरी 3 मोटरसाइकिलें बरामद

ढीमरखेड़ा पुलिस ने अंतर-जिला वाहन चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग दो लाख रुपए कीमत की तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में चोर अभी और चोरी के मामले उगल सकता है, जिससे कई अन्य राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस ने सोमवार को ग्राम खमतरा निवासी बसंत प्रसाद साहू (30) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने दो मोटरसाइकिलें उमरिया जिले से और एक मोटरसाइकिल कटनी जिले से चुराई थीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बसंत साहू का चोरी करने का तरीका बहुत ही अनोखा था। वह ऐसे दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था जिनके चालक जल्दबाजी में चाबी लगी छोड़ देते थे। मौका पाते ही वह उन वाहनों को चुराकर आसानी से फरार हो जाता था। बरामद की गई तीन मोटरसाइकिलों में से दो उमरिया जिले के कोतवाली और चंदिया थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थीं, जबकि तीसरी मोटरसाइकिल कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। ढीमरखेड़ा पुलिस ने सभी मोटरसाइकिलों को विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी बसंत साहू के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(1)(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ