शराब-कट्‌टे के तस्करों ने किया था BJP नेता का मर्डर: ग्वालियर में देवी पंडाल में मारी गोली; पुलिस से बोले- कारोबार चौपट हो गया था

ग्वालियर पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता मोनू बाथम की हत्या का साजिश का खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल रोशन बाथम, भूरा बाथम, राहुल बाथम और पंकज बाथम को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

आरोपी पिछले 42 दिन से मोनू बाथम की हत्या के लिए प्लानिंग कर रहे थे। 24 सितंबर को जैसे ही वह अपने परिवार के साथ जागरण में पहुंचा, पहले से मौजूद बदमाशों ने उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात माता की झांकी के पंडाल में हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे की वजह शराब और देशी कट्टों का अवैध कारोबार है, जो आरोपी रोशन अपने साथियों भूरा, राहुल और पंकज के साथ कर रहा था। मोनू इसका लगातार विरोध करता आ रहा था।

आईजी-एसएसपी तक पहुंचाई थी अवैध कारोबार की शिकायत
मोनू बाथम बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता था। वह आरोपियों की कई बार पुलिस में शिकायत कर चुका था। मोनू ने सिर्फ थाने में ही नहीं, बल्कि ग्वालियर आईजी और एसएसपी तक इनकी शिकायत पहुंचाई थी। इसके चलते पिछले डेढ़ महीने से आरोपियों का गैरकानूनी धंधा बंद हो गया था। पुलिस की बार-बार छापेमारी से रोशन और उसके साथी परेशान हो गए थे।

मोनू ने अपनी आखिरी शिकायत 15 अगस्त को आईजी ग्वालियर को दी थी, जिसमें उसने लिखा था कि आरोपी अब घर की महिलाओं से भी कट्टे चलवा रहे हैं। इन शिकायतों के चलते ही वह इन अपराधियों के लिए गले की फांस बन गया था।

आरोपी बोले- शिकायतों की वजह से धंधा चौपट हो गया था
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस के सामने कबूला, ‘रोज-रोज की शिकायतों से परेशान हो गए थे। धंधा पूरी तरह चौपट हो गया था। ठान लिया था कि मोनू को अब नहीं छोड़ेंगे।

रोशन बाथम ने पुलिस को बताया कि मोनू लधेड़ी में माता की झांकी की स्थापना करता था। उन्हें पता था कि वह जागरण में जरूर आएगा।

24 घंटे में आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार
24-25 सितंबर की दरमियानी रात जागरण जब चरम पर था, तभी रोशन ने पीछे से आकर मोनू के सिर में पिस्टल से गोली मार दी। मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रोशन समेत चारों आरोपी वहां से फरार हो गए

आरोपियों की पहचान का सबसे अहम सुराग सीसीटीवी फुटेज रहा। वे भागते समय घटना स्थल के पास ही लगे CCTV कैमरे में दिखे थे। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया और आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

चाचा बोले- पुलिस सुन लेती तो भतीजा आज मेरे साथ होता
मोनू के चाचा सोनू बाथम ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पिछले साल आरोपियों ने आने-जाने के इकलौते रास्ते में मुझे गाड़ी अड़ाकर रोक लिया था। साथ में पत्नी भी थी।

जब मैंने गाड़ी हटाने को कहा, तो आरोपियों ने पहले पत्नी से गालीगलौज की और फिर मेरे साथ मारपीट कर दी। इसकी हमने एफआईआर कराई थी। 20 नवंबर 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर पुलिस उचित कार्रवाई करती तो मेरा भतीजा जिंदा होता।

पार्षद का चुनाव लड़ना चाहता था मोनू बाथम
पुलिस को पता लगा है कि मोनू बाथम इलाके से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। यही कारण था कि वह अपने क्षेत्र में गलत काम का विरोध करता था। वह बदमाशों की आंखों में खटक रहा था।

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। हत्या में उपयोग की गई पिस्टल बरामद कर ली गई है। बार-बार शिकायत ही हत्या की वजह बनी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ