अब तारीख पर तारीख नहीं… एमपी हाई कोर्ट में शनिवार को ताबड़तोड़ न्याय

**अब तारीख पर तारीख नहीं… एमपी हाई कोर्ट में शनिवार को ताबड़तोड़ न्याय**जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे की रफ्तार तेज हो गई है। शनिवार को लगे विशेष न्यायिक शिविर में एक ही दिन में 337 मामलों का पटाक्षेप किया गया।

इसमें 296 जमानत अर्जियां और 41 सर्विस मैटर्स शामिल रहे।मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के निर्देश पर गठित आठ विशेष पीठों और दो नियमित पीठों ने यह सुनवाई की। शनिवार को 866 जमानत मामलों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 296 का निपटारा कर दिया गया।

वहीं, दो बेंचों ने सर्विस संबंधी 201 प्रकरण सुने और उनमें से 41 मामलों को निपटाया।**जजों के कामकाज का ब्यौरा (जमानत अर्जियां):*** न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा – 115 आवेदन, 55 निराकृत* न्यायमूर्ति एमएस भट्टी – 149 आवेदन, 51 निराकृत* न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल – 138 आवेदन, 33 निराकृत* न्यायमूर्ति दीपक खोत – 126 आवेदन, 33 निराकृत* न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी – 103 आवेदन, 33 निराकृत* न्यायमूर्ति रामकुमार चौबे – 84 आवेदन, 32 निराकृत* न्यायमूर्ति रत्नेशचंद्र सिंह बिसेन – 48 आवेदन, 14 निराकृत* न्यायमूर्ति बीपी शर्मा – 102 आवेदन, 45 निराकृत**सर्विस मैटर्स की बेंच:*** जस्टिस डीडी बंसल – 92 मामले, 04 निराकृत* जस्टिस विवेक जैन – 109 मामले, 37 निराकृतहाई कोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने बताया कि बढ़ती जमानत अर्जियों और सर्विस मैटर्स को लेकर वकीलों में असंतोष था। इसी के बाद मुख्य न्यायाधीश ने विशेष बेंचों की व्यवस्था शुरू की।**लंबित मामलों की स्थिति:**फिलहाल एमपी हाई कोर्ट में 4,82,627 मामले लंबित हैं, जिनमें 2,86,172 सिविल और 1,96,455 क्रिमिनल हैं। इनमें 25 साल से ज्यादा पुराने 2,507 केस भी शामिल हैं।न्यायपालिका का लक्ष्य है कि विशेष बेंचों के जरिए एक वर्ष में 30 से 50 हजार मामलों का निपटारा किया जाए। इस पहल से हजारों पक्षकारों को समय पर राहत मिलने की उम्मीद है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान