मैहर। शारदेय नवरात्र महोत्सव के दौरान मां शारदा धाम में शनिवार को षष्ठी तिथि पर आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा। दोपहर 2 बजे तक ही 84,158 श्रद्धालु माता शारदा के दर्शन कर चुके थे, जबकि शाम तक यह संख्या बढ़कर 1 लाख 30 हजार से अधिक पहुंचने का अनुमान है।

सुबह से ही मंदिर प्रांगण और मेला क्षेत्र में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु माता की जयकारों के साथ दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते दिखे।

इससे पहले पंचमी पर अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड दर्ज हुआ था, जब सीढ़ी मार्ग, रोपवे और वैन से मिलाकर करीब 1.30 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे और खोया-पाया केंद्र की मदद से 160 से अधिक बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलवाया गया।

श्रद्धालुओं ने इस बार की व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि भीड़ के बावजूद दर्शन प्रक्रिया सहज और व्यवस्थित रही। नवरात्र महोत्सव में आगे सप्तमी और अष्टमी पर और अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ