कांग्रेस ने GST कटौती को बताया छलावा: शहर के बाजार में घूमें क्रांगेस नेता, कहा- आठ साल तक आमजन को लूटा गया

कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में की गई वस्तु एवं सेवा कर (GST) दरों में कटौती को ‘छलावा’ बताया है। पार्टी का आरोप है कि पिछले आठ वर्षों से आम जनता को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ के नाम पर लूटा गया और अब यह कटौती आगामी चुनावों को देखते हुए सिर्फ दिखावे की राजनीति है।

कटनी शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में दुकान-दुकान जाकर पर्चे बांटे। उन्होंने केंद्र सरकार की इस ‘छूट’ की असलियत उजागर की और कहा कि इस कटौती के पीछे आमजन को वास्तविक राहत देने की मंशा नहीं, बल्कि विशुद्ध चुनावी राजनीति है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले आठ सालों से जीएसटी को ‘लूट वाला गब्बर सिंह टैक्स’ कहते रहे हैं। उन्होंने लगातार यह दावा किया कि जीएसटी के बहु-स्तरीय स्लैब के कारण आम आदमी पर कर का बोझ बढ़ा है, जिससे छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस के अनुसार, सरकार ने करों के माध्यम से जनता से लाखों करोड़ रुपये वसूले हैं।

पार्टी का दावा है कि केंद्र सरकार को जीएसटी दरों में कटौती के लिए मजबूर होना पड़ा है, जो राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा लगातार बनाए गए दबाव का परिणाम है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने शुरुआत में ही उनके सुझावों पर ध्यान दिया होता और एक सरल, सिंगल स्लैब वाला जीएसटी लागू किया होता, तो देश को इतने वर्षों तक ‘गब्बर सिंह टैक्स’ की मार नहीं झेलनी पड़ती।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, केंद्र सरकार ने जीएसटी में कटौती तो की है, लेकिन यह कटौती भी पूरी तरह से छलावा है। उन्होंने कहा कि जो वस्तुएं और सेवाएं आम आदमी की रोज़मर्रा की ज़रूरतों से जुड़ी थीं, उन पर सरकार ने पहले से ही इतना अधिक कर लगा रखा था कि थोड़ी सी कटौती से भी जनता को कोई बड़ी राहत नहीं मिल पाएगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ