डबरा में मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में सोना घोटाला, 26 ग्राहकों का असली सोना बदला गया नकली से

ग्वालियर। डबरा तहसील स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में करोड़ों का सोना घोटाला सामने आया है।

कंपनी के ऑडिट में खुलासा हुआ कि 26 ग्राहकों का करीब 4 किलो 380 ग्राम असली सोना बदलकर नकली रखा गया है।

इसकी अनुमानित कीमत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये है।मामला तब सामने आया जब एक ग्राहक सोना लेने पहुंचा और जांच में उसका सोना नकली निकला।

इसके बाद कंपनी ने आठ लाकरों की जांच कराई तो 26 पैकेज नकली पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही विजिलेंस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

फाइनेंस कंपनी गोल्ड लोन देने के लिए ग्राहकों का सोना गिरवी रखती है। प्रक्रिया के अनुसार, जेवरों की जांच सुनार करता है, फिर उन्हें पैक कर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर लाकर में सुरक्षित रखते हैं।

फिलहाल शाखा में पदस्थ मैनेजर चंद्रभान कुशवाहा और असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा से पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद जिन ग्राहकों का सोना बदला गया, वे दफ्तर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए कड़ी कार्रवाई व सोना वापस कराने की मांग की। कई लोग अपने पैकेट की जांच कराने भी पहुंचे। पुलिस को कंपनी अधिकारियों ने शिकायत सौंपी है और मामले की जांच जारी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ