इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री को चूहे ने काटा, पेस्ट कंट्रोल कंपनी पर 500 रुपये का जुर्माना

इंदौर। देशभर में तीसरी रैंक हासिल करने वाले इंदौर एयरपोर्ट पर प्रबंधन की लापरवाही से बड़ा मामला सामने आया है।

एयरपोर्ट लाउंज में बैठे एक यात्री को चूहा काट गया। घटना के बाद भी एयरपोर्ट प्रबंधन ने जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय केवल खानापूर्ति की।जानकारी के अनुसार, पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी पीएसआई पर मात्र 500 रुपये और सफाई कंपनी पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

दोनों एजेंसियों को नोटिस भी दिया गया है। वहीं, एयरपोर्ट पर चिकित्सा सेवाएं देने वाले अस्पताल समूह को भी नोटिस जारी किया गया

और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को हटाकर उनकी जगह नया चिकित्सक नियुक्त किया गया।मंगलवार को यह घटना तब हुई

जब बेंगलुरु जाने वाला यात्री लाउंज में बैठा था। तभी चूहा उसके पैंट में घुसकर काट गया। मौके पर मेडिकल टीम एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं करा सकी। यात्री को बेंगलुरु पहुंचकर ही इंजेक्शन लगवाना पड़ा।घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर एयरपोर्ट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ