शाजापुर में बड़ी वारदात: मंत्री के कार्यक्रम में जेबकटी और जज के बंगले से बाइक चोरी, पुलिस की लापरवाही

*उजागर**शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र गुरुवार को लगातार दो वारदातों से दहल उठा।

पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता की जेब कट गई और 35 हजार रुपये चोरी हो गए।

इसके कुछ ही घंटे बाद जज के बंगले से न्यायालय कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई

।सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों घटनाएं एक ही गिरोह ने अंजाम दीं।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। चोरी हुई मोटरसाइकिल खेत से लावारिस हाल में बरामद कर ली गई है।

खास बात यह है कि इन वारदातों में शामिल एक आरोपी लालघाटी थाने के टीआई अर्जुन सिंह मुजाल्दे के यहां दूध सप्लाई करता था। उस पर पिछले महीने आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज हुआ था।

जिले में रोजाना वाहन चोरी की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन पुलिस कई महीनों तक न तो वाहन बरामद कर पाती और न ही आरोपियों तक पहुंच पाती है।

वहीं, न्यायाधीश के बंगले से बाइक चोरी की घटना के कुछ ही घंटों में बरामदगी और गिरफ्तारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है। आमजन ने भी प्रतिक्रिया दी है कि पुलिस को हर मामले में इसी तरह की तेजी दिखानी चाहिए।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ