ड्राइवर पर बंदूक तानकर अमेजन कंपनी का कंटेनर लूटा: लुटेरा बोला- शांत हो जा, कुछ नहीं करेंगे, चिल्लाया तो गोली मार दूंगा

सागर में लुटेरों ने अमेजन कंपनी के माल से भरा कंटेनर लूट लिया। लुटेरों ने ड्राइवर पर बंदूक तान दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। एक बदमाश ने धमकाते हुए कहा- बिलकुल शांत हो जा, हम कुछ नहीं करेंगे, चिल्लाया तो गोली मार देंगे।

घटना 16-17 सितंबर की दरमियानी रात 2 बजे की है। एफआईआर 17 सितंबर को गौरझामर थाने में दर्ज कराई। वारदात का वीडियो 20 सितंबर को सामने आया है। गुड़गांव से नागपुर जा रहा कंटेनर नेशनल हाईवे-44 से गुजर रहा था। तभी लूटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कंटेनर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

आरोपी नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में ड्राइवर को छोड़कर भाग गए। मुंगवानी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। ड्राइवर को मारपीट के दौरान चोटें आई हैं।लुटेरों ने ड्राइवर को किस तरह बंधक बनाया, देखें”

कंटेनर में लगा है GPS और सीसीटीवी
एफआईआर के अनुसार, बिहार का रहने वाला ड्राइवर दीपचंद अवध पटेल ने बताया कि वह गुड़गांव की एसएस लॉजिस्टिक कंपनी में नौकरी करता है। 16 सितंबर की सुबह 4 बजे उसने अमेजॉन कंपनी का माल कंटेनर में भरकर नागपुर के लिए निकला था। गाड़ी में जीपीएस और सामने की ओर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसका एक्सेस कंपनी के पास है।

सिलारपुर के पास हाईवे पर रोका कंटेनर
16-17 सितंबर की दरमियानी रात करीब 2 बजे ग्राम सिलारपुर में दीपचंद के आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसे गाड़ी रोकनी पड़ी। तभी सामने वाले कंटेनर से चार लोग बाहर निकले और दीपचंद के कंटेनर में चढ़ गए। लुटेरों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और बंदूक दिखाकर धमकाया। उससे मारपीट की और मोबाइल छीन लिया।

कटर मशीन से काटा और माल शिफ्ट किया
आरोपियों ने रास्ते में दो जगह कंटेनर रोका। कटर मशीन से केबिन के अंदर की चद्दर काटी और गाड़ी में रखा माल दूसरे कंटेनर में शिफ्ट कर लिया। ड्राइवर ने बताया कि उसे नहीं पता कि कितना सामान चोरी किया गया है। वारदात के दौरान आरोपी ही उसका कंटेनर चला रहे थे।

मुंगवानी में छोड़कर फरार हुए बदमाश
17 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आरोपी ड्राइवर दीपचंद को कंटेनर समेत छोड़कर फरार हो गए। ड्राइवर ने किसी तरह हाथ-पैर खोले और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गाड़ी मालिक ने कंटेनर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ