युवती का दावा- इंदौर के डांसिंग कॉप ने पैसे मांगे: सोशल मीडिया पर रंजीत और अन्य महिला का ऑडियो, चैट शेयर की

इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की परेशानी और बढ़ सकती है। राधिका नाम की युवती ने शनिवार तड़के 5.30 बजे इंस्टाग्राम पर दो और पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें वह हवलदार रंजीत सिंह पर एक अन्य महिला से पैसे मांगने के आरोप लगा रही हैं। इसका ऑडियो भी शेयर किया है। उसने बताया कि जल्द ही वह महिला भी रंजीत के खिलाफ सामने आने वाली है।

रंजीत की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें शेल्बी अस्पताल में एडमिट कराया गया। बता दें, इसी राधिका सिंह ने दो वीडियो वायरल कर रंजीत पर गंभीर आरोप लगाए थे।

राधिका ने वीडियो शेयर किया
राधिका ने शनिवार को वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ये तुम्हारा फेमस सेलेब्रिटी…हाथ जोड़कर पैसे मांग रहा है, किसी और औरत से… उसने शेयर किया है। ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है इसकी… ऐसी भीख मांग कर चला रहा था यह अपनी जिंदगी। ऑडियो सुनकर और मजा आया। मुझे यह किसी अन्य महिला ने भेजा है।

राधिका की पहली पोस्ट

राधिक के अनुसार ऑडियो में रंजीत की आवाज है।

रंजीत – मेरा एक और भाई है। मैंने उनसे अभी कहा कि दोस्त से हेल्प मांगता हूं। क्योंकि पैसे चुकाने हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए एक से 2 लाख रुपए लिए थे। वो पैसे डूब गए। मेरी इमेज खराब हो गई।

युवती – ऐसा क्या काम कर लिया कि आपकी इमेज खराब हो गई।https://dainik.bhaskar.com/nZ3MIBJeOWb
“रंजीत : मैं तो कहता हूं अगले जन्म में भगवान मुझे बोले कि एक तरफ 5 करोड़ रुपए हैं और दूसरी तरफ तू फिर से कुंवारा हो जाएगा। तो मैं बोलूंगा मुझे कुंवारा कर दो। मैं 5 करोड़ कमा लूंगा। पैसे बीवी ने उठाए और मायके में दे दिए। उधार चल रहा है मेरा। वो पैसे मेरे बच्चों की फीस के थे। मैं पैसे कहीं से मांगकर लाया था।

युवती – देखिए मुझसे जितनी भी हेल्प होती है मैं करूंगी आपकी।

रंजीत – आप जो बोलोगी मैं करने को तैयार हूं।

युवती – कोई बात नहीं। जो होगा वहीं (इंदौर) पर आकर बात करेंगे।”रंजीत – आओ… आओ… जरूर..। पहले भी उपकार हैं आपके, वह भी चुकाना है। आप आओ मेरे से जो भी होगा मैं करूंगा।”

राधिका की दूसरी पोस्ट

राधिका ने लिखा- और कई लड़कियां हैं। कुछ तो मैरिड हैं, इसलिए सामने नहीं आना चाहती। कुछ को इसने (रंजीत) पुलिस की धमकी दी है…. अब सब खुश हैं कि सीखो इससे सबक। because I am not the first woman he approache nor I am going to be the last one… Now I am good gonna and khela ryt here….”

रंजीत के खिलाफ हो सकती है बड़ी कार्रवाई
गुरुवार को रंजीत सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया। एडिशनल कमिश्नर आरके सिंह ने इसके आदेश जारी किए थे। इसी मामले में सफाई देने रंजीत सिंह शुक्रवार को अफसरों से मिलने गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अब इस मामले में रंजीत के खिलाफ विभागीय जांच के साथ कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

युवती के खिलाफ दर्ज हो सकता है केस
बताया जा रहा है कि विभागीय अफसर पुलिसिंग में रहते हुए रंजीत के व्यवहार को गलत मान रहे हैं। उनका मानना है कि रंजीत की इस हरकत से विभाग की छवि खराब हुई है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक रंजीत की शिकायत पर युवती के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया जा सकता है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे…

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक