सीएम बोले-: सोने की खदान से कटनी बनेगा कनकपुरी, नया मेडिकल कॉलेज भी खुलेगा

विकास की राह – दो सांदीपनि स्कूलों समेत 233 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन

सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को कटनी के बड़वारा में दो सांदीपनि स्कूलों समेत 233 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के किसी राज्य में इतने अच्छे स्कूल नहीं बने जैसे सांदीपनि विद्यालय मध्यप्रदेश में बन रहे हैं

सीएम ने स्थानीय नेताओं की मांग पर दतला एवं सागौना जलाशय नहर के मरम्मत एवं गहरी करण, बेलकुंड नदी पर स्थित गर्रा घाट पुल की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही खरहटा महानदी के जल लिफ्ट इरीगेशन के कार्यों को मंजूरी देने की घोषणा कर दी।

सीएम ने यहां मौजूद लोगों से आगामी दशहरा और दीपावली पर स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही कटनी में सोने की खदान शुरू होने वाली है, इसके बाद कटनी देश की कनकपुरी के रूप में विख्यात होगा। माइनिंग कॉन्क्लेव के माध्यम से कटनी जिले में 56 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया है। यहां व्यापार और व्यवसाय की संभावनाएं बढ़ रही हैं। जल्द ही यहां पीपीपी मोड पर सरकार नया मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है।

जबलपुर में कहा- स्वदेशी के लिए अंग्रेजों से लड़े शंकर शाह, रघुनाथ शाह

इधर, जबलपुर में सीएम ने स्वाधीनता संग्राम के शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी, उसका मूल भाव स्वदेशी ही था। इसके लिए उन्होंने जनजातीय वीरों को विदेशी ताकतों से संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

पिता-पुत्र (राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह) की जोड़ी अंग्रेजों के आगे कभी झुके नहीं और सर्वोच्च बलिदान दिया। राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के 168वें बलिदान दिवस पर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सीएम ने कहा कि पिता-पुत्रों ने अंग्रेजों के खिलाफ कविता के माध्यम से आवाज उठाई। अंग्रेजों ने दोनों पिता-पुत्रों को बंदी बनाकर बगैर कोई मुकदमा चलाए तोप से उड़ा दिया था।

स्व सहायता समूहों ने पेश की मिसाल
सीएम ने राज्य सरकार के स्वदेशी अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि विकसित भारत का मार्ग स्वदेशी से होकर गुजरता है। मप्र में स्व-सहायता समूहों ने आत्मनिर्भरता की अनोखी मिसाल पेश की है। हमारे गांव आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के श्रेष्ठ उदाहरण रहे हैं। सीएम ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में सीएम के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह समेत आदिवासी अंचल के विधायक मौजूद थे।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ