​​​​​​​​​​​​​​बड़वारा- अज्ञातवाहन ने सड़क पर बैठे 9 गौवंशों को कुचला: 6 की मौत-3 घायल, ​​​​​​​​​​​​​​राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर नैगवा गांव में हुआ हादसा

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर नैगवा गांव के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे, एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 9 गौवंशों को कुचल दिया। 6 की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृत गौवंशों में चार गाय और दो बैल शामिल हैं, जबकि एक बैल और दो गाय बुरी तरह जख्मी हैं। यह घटना नैगवा गांव के यात्री प्रतीक्षालय के पास हुई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृत और घायल गौवंशों के मालिक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि इस स्थान पर अक्सर गौवंशों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे उनकी जान चली जाती है। इन हादसों में कई मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मचारियों को दी, जिसके बाद NHAI की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत गौवंशों को सड़क से हटाया और सड़क को साफ कराया।

सड़क हादसों का बढ़ता आंकड़ा​

अनुमानित आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2024-25 के बीच कटनी और विलायत कला के बीच सड़क हादसों में 100 से अधिक गौवंशों की मौत हो चुकी है। इन हादसों में करीब 50 मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुए हैं। इन घटनाओं के बावजूद, सड़क पर गौवंशों की मौजूदगी को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को कंप्यूटर बाबा ने गोवंश सुरक्षा को लेकर कटनी जिले में भिक्षा मांगी थी और मोहन सरकार पर गोवंश सुरक्षा को लेकर तंज कसा था।

एक माह पूर्व कटनी के तत्कालीन कलेक्टर ने नेशनल हाईवे पर आवारा गौवंश पाए जाने पर उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया था। हालांकि, यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहा है, और बड़वारा थाना क्षेत्र में इस तरह की केवल एक ही एफआईआर दर्ज हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में सुस्त रवैया अपना रहे हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ