कटनी में अवैध शराब बिक्री का विरोध: चरगवां के ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के चरगवां में अवैध शराब की बढ़ती बिक्री से परेशान होकर ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने डीएसपी को एक ज्ञापन सौंपकर इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है

ज्ञापन देने वाले ग्रामीण लखन राजपूत ने बताया कि गांव में शराब माफिया खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं। इसका सबसे बुरा असर युवाओं और नाबालिग बच्चों पर पड़ रहा है, जो आसानी से नशे की लत में फंस रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शराब की आसान उपलब्धता के कारण गांव में चोरी और झगड़ों जैसी आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ गई हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।

लापरवाही के आरोपh

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार स्लीमनाबाद थाने में शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें मजबूर होकर सीधे एसपी कार्यालय आना पड़ा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और जल्द ही कार्रवाई करेगा, वरना गांव की स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

कार्रवाई का आश्वासन

इस मामले पर डीएसपी उमराव सिंह ने बताया कि उन्हें चरगवां से एक आवेदन मिला है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ