कटनी में जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक वृद्ध दिव्यांग को कुर्सी पर बैठे देख कलेक्टर तिवारी खुद उनके पास गए। क्लेक्टर ने बुजुर्ग से कहा कि दादा बताइए आपकी समस्या क्या है। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
ढीमरखेड़ा क्षेत्र के मुरवारी गांव के निवासी परदेशी बर्मन ने आबादी पट्टा भूमि की समस्या बताई। उन्होंने कलेक्टर को अवगत कराया कि उनके घर वाली जमीन 2022 के बाद से किसी और के नाम दर्ज हो गई है।”
कलेक्टर तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम ढीमरखेड़ा को मामले की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने श्री परदेशी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। कलेक्टर की इस पहल से जनसुनवाई में मौजूद लोगों में सकारात्मक संदेश गया।”






