कटनी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक सड़क हादसे में ट्रक खलासी की मौत हो गई। घटना कटनी-मैहर रोड पर अमदरा टोल नाके के पास रात करीब 1 बजे हुई।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मुरका गांव निवासी श्यामु कोल (27) के रूप में हुई है। श्यामु और ट्रक चालक मोहम्मद सिद्दीक रीवा से कटनी की ओर खाली ट्रक लेकर जा रहे थे। रात अधिक होने पर उन्होंने अमदरा टोल नाके के पास अपना वाहन खड़ा कर आराम करने का निर्णय लिया।
ट्रक चालक मोहम्मद सिद्दीक के अनुसार, श्यामु रात करीब 1 बजे शौच के लिए गया था। वापस लौटते समय एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल श्यामु को तुरंत इमरजेंसी वाहन 1033 की मदद से कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई
अस्पताल चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।






