कटनी में 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाई, मां ने आंगनबाड़ी केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

कटनी में 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाई, मां ने आंगनबाड़ी केंद्र पर लगाए गंभीर आरोपकटनी। जिले के अल्फर्ट गंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 20 वर्षीय छात्रा वेदिका यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, वेदिका सत्यम एकेडमी से पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही थी और हाल ही में उसका चयन अल्फर्ट गंज स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर हुआ था। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि वेदिका पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहती थी और ठीक से खाना भी नहीं खा रही थी। उनका आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में हुई किसी घटना के कारण ही उनकी बेटी ने यह कदम उठाया।घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। मां ने जब वेदिका को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाली अपनी भाभी को घर भेजा। जब भाभी अंदर पहुंचीं तो उन्होंने वेदिका को कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा, पंचनामा बनाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ