गोदाम बनाने के लिए बेटों ने घर से निकाला: कटनी SDM कोर्ट ने दिया 10 हजार रुपए महीने गुजारा भत्ता देने का आदेश

कटनी के अल्फर्ट गंज में एक महिला दो बेटों और बहू ने मिलकर वृद्ध मां राजकुमारी ठाकुर को घर से निकाल दिया था। मां के साथ मारपीट भी की गई। उन्हें वृद्धाश्रम जाने के लिए मजबूर किया गया।

राजकुमारी ठाकुर ने एसडीएम कोर्ट में अपने बेटों आशीष ठाकुर, शिव सिंह ठाकुर और बहू आरती ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बेटे घर को तोड़कर गोदाम बनाना चाहते हैं।

घर तोड़कर गोदाम बनाना चाहते थे बेटे

एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत मामले की सुनवाई की। हल्का पटवारी की जांच रिपोर्ट से पता चला कि घर राजकुमारी के नाम पर है।

हर महीने मां को 10 हजार रुपए गुजारा भत्ता देने का आदेश

कोर्ट ने पाया कि वृद्ध मां अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं। वहीं, बड़े बेटे शिव सिंह की मासिक आय 25 हजार रुपए, छोटे बेटे आशीष की 30 हजार रुपए और बहू आरती की आय 10 हजार रुपए है।

एसडीएम कोर्ट ने बेटों को हर महीने मां को 10 हजार रुपए गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि वे मां को घर से नहीं निकाल सकते और उन्हें घर में रहने का पूरा अधिकार है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ