सीएम बोले- राज्य में मछली-मगर सबको ठिकाने लगाया: इंदौर में डॉ. यादव ने कहा- कानून का पालन तो सभी को करना पड़ेगा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, अपनी सरकार के माध्यम से राज्य के अंदर मछली-मगर सबको ठिकाने लगाया है। कानून सब के लिए बराबर है।

सीएम डॉ. यादव शनिवार को इंदौर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश सरकार तीनों कानूनों को लागू करने में सबसे तेजी से काम कर रही है। सरकार बनने के साथ ही हमने लाउड स्पीकर के शोर को नियंत्रित किया। आप अपने-अपने धर्म की इबादत करो, इसमें कोई मनाही नहीं है, लेकिन कानून का पालन तो सबको करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 हजार से ज्यादा माइक उतारने का काम किसी ने किया है तो हमारी सरकार के माध्यम से हुआ है। राज्य के अंदर मांस बेचने के लिए फूड सेफ्टी नियम का पालन करना होगा।

इंदौर दौरे पर हैं सीएम डॉ. यादव
विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक शहर के एक गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी सहित अन्य नेता शामिल हुए। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव दलाल बाग पहुंचे और श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के 14वें अधिवेशन एवं श्रीसंघ मिलन समारोह में शामिल हुए।

यहां उन्होंने आचार्य विश्वरत्न सागर जी का आशीर्वाद लिया, साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के आने वाले जन्मदिन 17 सितंबर के लिए भी आशीर्वाद मांगा। सीएम ने कहा कि जन्मदिन पर पीएम आ रहे हैं, कई सौगात मिलेंगी।”

सीएम ने मछली-मगर की बात क्यों कही…
दरअसल, हाल ही में भोपाल के हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करी, रेप-ब्लैकमेलिंग और जमीन कब्जाने के मामले में मछली परिवार का नाम सामने आया है। कुछ दिन पहले मछली परिवार के करोड़ों के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। वहीं, इस परिवार का नेताओं से कनेक्शन भी सामने आता रहा है।

सीएम पहले भी मछली परिवार पर हुई कार्रवाई को लेकर बयान दे चुके हैं…”l

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ