जबलपुर में BSNL की चार मंजिला इमारत गिरी: एक शख्स घायल; पुलिस-प्रशासन और नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे

जबलपुर में शुक्रवार की शाम को विजय नगर स्थित पीएनटी कॉलोनी में एक बड़ा हादसा हो गया। BSNL की पुरानी चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में एक शख्स घायल हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह इमारत कई साल पुरानी थी और अचानक ही भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग गिरने की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी इमारत को देखकर लोग हैरान रह गए और तुरंत मदद के लिए आगे आए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विजय नगर थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम, जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची हैं। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बचाव दल के सदस्य पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं, क्योंकि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया- पुरानी और जर्जर हो चुकी थी इमारत
घायल शख्स बिल्डिंग गिरने के समय वहां क्या कर रहा था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, शुरुआती चर्चाओं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से यह सामने आया है कि बिल्डिंग बहुत पुरानी होने के कारण कमजोर हो चुकी थी और संभवतः इसी वजह से यह ढह गई। जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया
एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि इस बिल्डिंग में कोई परिवार नहीं रहता था। हादसे में देवेंद्र रैकवार नाम का एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके की तस्वीरें देखिए –

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ