कटनी के बड़वारा जनपद कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी गायब: तीन दिन से चक्कर लगा रहे ग्रामीण, एक हफ्ते में सुधार की मांग

कटनी के बड़वारा जनपद कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति से ग्रामीण आक्रोशित है। कार्यालय से जुड़ी 66 ग्राम पंचायतों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

तीन दिन से कार्यालय के चक्कर काट रहे लोग

ग्राम पंचायत सलैया के अवध लाल यादव पिछले तीन दिनों से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें सड़क, नाली निर्माण और आवास योजना से जुड़ी शिकायतों का समाधान नहीं मिल पा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी समेत कोई भी कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिल रहा है।

अधिकारियों की अनुपस्थिति से नहीं हो पा रहा निवारण

राघवेंद्र सिंह और विजय कुमार चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हर दिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।

ज्ञापन सौंपकर एक हफ्ते में सुधार की मांग

नाराज ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एक सप्ताह में स्थिति में सुधार की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ