कटनी के बरही में भाजपा नेता के घर चोरी: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त थी पुलिस, चोरों ने फायदा उठाकर की वारदात

कटनी के बरही नगर में गुरुवार दिनदहाड़े भाजपा नेता के घर चोरी हो गई।

भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने उमरिया जिले के टिकुरी गांव गया हुआ था। गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच चोरों ने मैहर मार्ग पर स्थित गुरुधाम कॉलोनी में उनके घर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया

जब प्रभात चतुर्वेदी की बेटी दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल से लौटी तो उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के लॉकर भी टूटे हुए थे। चोरों ने लॉकर से सोने की हीरा जड़ी अंगूठी, चांदी की 3 पायल और 3 संतान सप्तमी के चांदी के चड़े चुरा लिए।

बताया जा रहा है कि यह वारदात तब हुई, जब पुलिस और प्रशासनिक अमला उसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त था।
दहशत मैं कॉलोनी के लोग

गुरुधाम कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की यह पहली घटना नहीं है। करीब चार महीने पहले भी इसी कॉलोनी में एक और घर में चोरी हुई थी, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं मिला है। एक ही कॉलोनी में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से यहां के निवासी दहशत में हैं।

बरही थाना प्रभारी ने बताया कि प्रभात चतुर्वेदी की शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ