छत्तीसगढ़ में माओवादी विरोधी कार्रवाई: बीजापुर में मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, गरियाबंद में एक करोड़ का इनामी गिरफ्तार

बीजापुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में माओवादी विरोधी अभियान लगातार जारी है। बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। मौके से 303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य उपयोगी उपकरण बरामद किए गए। बताया गया कि माओवादी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और विस्तृत रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी।वहीं, गरियाबंद में गुरुवार को केंद्रीय समिति स्तर के शीर्ष माओवादी आतंकी मोडेम बालकृष्ण, जो एक करोड़ रुपये का इनामी था, समेत कुल 10 माओवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। यह इस साल देश में पांचवां और छत्तीसगढ़ में चौथा शीर्ष माओवादी का सफाया है।सुरक्षा बलों ने बीजापुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 26 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें से गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली, उसूर और तर्रेम थाना क्षेत्रों में माओवादी संगठन से जुड़े आइईडी, कुकर बम, टिफिन बम, डेटोनेटर, मल्टीमीटर, पाम्फलेट, पोस्टर, बैनर समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा की सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से माओवादी संगठन की रीढ़ तोड़ने में सफलता मिल रही है। वर्ष 2025 में अब तक 465 से अधिक माओवादी नष्ट किए जा चुके हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ