भोपाल: फेसबुक पर दोस्ती कर ट्रांसपोर्टर से 12 लाख की ठगी, युवती विदेशों में भी लोगों को बना रही शिकार

भोपाल। फेसबुक पर दोस्ती कर एक ट्रांसपोर्टर से करीब 12 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मंडीदीप (रायसेन) निवासी 32 वर्षीय राहुल शर्मा ने भोपाल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। राहुल ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं और करोंद क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 में फेसबुक पर “रितिका शर्मा” नाम की एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। खुद को बेंगलुरु की फैशन डिजाइनर बताकर रितिका ने राहुल से वाट्सएप पर वीडियो कॉल भी की और विश्वास जमाया।

रितिका ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर अमीर बनने का झांसा दिया। शुरुआत में राहुल ने 20 हजार रुपये निवेश किए, जो बाद में बढ़कर करीब 12 लाख रुपये हो गए। पहले 25 हजार रुपये का लाभ दिखाकर राहुल का भरोसा जीता गया। बाद में एक एजेंट के माध्यम से लगातार 3% कमीशन देकर बड़ी रकम निवेश कराई गई।

राहुल के मुताबिक, यह एक जाल था। उन्होंने अपने साथ वाराणसी निवासी शुभम सिंह और इंग्लैंड में रहने वाले दीपक सिंह की भी पहचान कराई, जिन्हें क्रमशः 8 लाख और 24 लाख रुपये की साइबर ठगी का सामना करना पड़ा। जांच में पता चला कि रितिका नाम पर 30 से अधिक फर्जी फेसबुक आइडी बनाई गई थीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ