इंदौर में गैंगस्टर सलमान लाला को लेकर विवादित बयान पर एक्टर एजाज खान माफी मांगने पर मजबूर

इंदौर। गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद भड़काऊ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक्टर एजाज खान ने पुलिस और आम जनता से माफी मांग ली है। एजाज ने पहले सलमान लाला के बारे में विवादित बयान दिया था कि उनका गुनाह गैंगस्टर होना नहीं, बल्कि मुसलमान होना था। इस बयान पर इंदौर के इरशाद खान ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार, एजाज खान को नोटिस जारी कर 17 सितंबर को पूछताछ के लिए तलब किया गया। इसके बाद एजाज खान ने एक नया वीडियो जारी कर अपने पुराने बयान के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने गलत सूचना के आधार पर वीडियो बनाया था, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। एजाज ने कहा, “मैंने गलत इन्फार्मेशन की वजह से वीडियो बनाया था। सलमान लाला को इंफ्लूएंसर और टिकटोकर बताया था, जबकि बाद में पुलिस से पता चला कि वह एक अपराधी था। मुझे अफसोस है।”एजाज खान ने यह भी कहा कि अपराधी का कोई धर्म नहीं होता और उन्होंने पुलिस के काम में पूरा सहयोग करने की बात कही। उन्होंने साफ किया कि उनकी मंशा किसी की भावनाएं आहत करने की नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ